Our Work

श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा रा0आ0उ0मा0वि0 अऊ के लिए 5 कचरा पात्र भेट किये।

Date :- 04-o4-2019
श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा रा0आ0उ0मा0वि0 अऊ के लिए 5 कचरा पात्र भेट किये। प्रधानाचार्य श्री हरवीर चाहर ने बताया कि विद्द्यालय में पढ़ने वाले विद्द्यार्थियो की संख्या अधिक है कचरा पात्र नही होने से विद्द्यालय परिसर में कचरा इधर उधर बिखरता रहता है यदि कचरा पात्र उपलव्ध हो जाए तो विद्द्यालय को स्वछ रखा जा सकता है। प्रधानाचार्य की माग पर संस्था द्वारा विद्यालय के लिए 5 कचरा पात्र भेट किये।

 

 

 

 

 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा श्री बल्लभ राम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Date :- 03-o4-2019
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा श्री बल्लभ राम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए संस्था को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय अऊ में स्व.श्री वल्लभराम शर्मा की पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ द्वारा भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई ।

Date :- 04-o4-2019
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय अऊ में स्व.श्री वल्लभराम शर्मा की पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ द्वारा भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई । प्रधानाचार्य हरबीर सिंह द्वारा श्री वल्लभराम शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा व अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की एवं अध्यनरत बच्चो के लिए मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर ललतेश गुप्ता, संतोष कश्यप, आकाश कुमार, यतेंद्र बाबू आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

मतदाताओ के लिए पीने के ठंडे पानी की निशुल्क व्यवस्था कर लोकतंत्र के महा पर्व में हिस्सेदारी की गई ।

Date :- 07-o5-2019
लोकसभा चुनाव के दौरान श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा बूथ न0 46 व 47 पर मतदाताओ के लिए पीने के ठंडे पानी की निशुल्क व्यवस्था कर लोकतंत्र के महा पर्व में हिस्सेदारी की गई। उपखण्ड अधिकारी डीग द्वारा संस्था के इस कार्य को काफी सराहा गया।

 

 

 

 

 

विधवा की बेटी के विवाह हेतु दी आर्थिक सहायता:-

Date :- 07-o5-2019
श्री बल्लभ राम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा डीग उपखंड के ग्राम लोधा गढ़ी निवासी स्व0 लालसिंह जाटव की पुत्री भावना के विवाह के लिए 11000 रु0 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्व0 लालसिंह जाटव महनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था परंतु इनकी मृत्यु के बाद बच्चो के पालन पोषण की जिम्मेदारी उनकी पत्नी ममता के कंधों पर आ गई। गांव लोधा गढी निवासी दुलीचंद मेंबर व् मेघश्याम जाटव ने समिति अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा से मिलकर स्व0 लालसिंह की बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया था जिस पर समिति अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने आज लोढा गढ़ी पहुच कर 11000 रु0 का चेक भेट किया।

 

 

 

 

 

मानव सेवा ही मेरा सबसे बड़ा धर्म – शर्मा

Date :- 13-o5-2019
श्री बल्लभ राम सेवा समिति के तत्वधान में सोमवार को तेलीपाड़ा स्थित हरिशंकर पुत्र आनंदा की निर्धन एवं गरीब विधवा महिला रुक्मणी को आर्थीक सहायता देते हुए पुन्य का काम किया ।आज से 12 दिन पूर्व एक गरीब की मृत्यु हो गई थी ।जिसके घर का पालन पोषण के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं था। और इसकी जानकारी संस्था को मिली तो संस्था के द्वारा 2 माह का राशन एवं 51 सो रुपए नगद सहायता राशी भेट किये किए।इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीबों की सेवा करना ही है ।मानव सेवा ही मेरा सबसे बड़ा धर्म है ।उन्होंने कहा कि हमारी संस्था का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों की सेवा की जाए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद ब्रह्मा देवी पाराशर द्वारा संस्था का आभार प्रकट करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर केदार सिंह, महेंद्र सिंह, तुला राम पहलवान ,मुकेश राजपूत, हेमेंद्र, गंगा राम साहू आदि संस्था के एवं मूल्य वासी उपस्थित थे।

 

 

 

सम्माननीय जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती आरुषि मलिक द्वारा रा0आ0उ0मा0वि0 अऊ का निरीक्षण किया गया

Date :- 01-o7-2019
सम्माननीय जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती आरुषि मलिक द्वारा रा0आ0उ0मा0वि0 अऊ का निरीक्षण किया गया एवं विद्द्यालय में संस्था द्वारा कराए गए कार्यो कक्ष निर्माण, बृक्षारोपण, साफ सफाई, रंगाई पुताई इत्यादि का अवलोकन किया और शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो व प्रयासों की प्रसंशा की गई व संस्था को धन्यबाद ज्ञापित किया गया।

 

 

 

श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा रा0आ0उ0मा0वि0 अऊ में खेल मैदान के समतली करन का कार्य करवाया गया

Date :- 06-o8-2019
श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा रा0आ0उ0मा0वि0 अऊ में खेल मैदान के समतली करन का कार्य करवाया गया साथ ही विद्द्यालय में 251 पौधे रोप कर बृक्षारोपण किया गया।

 

 

 

श्री बल्लभ राम शर्मा मानव सेवा समिति अऊ एवं ग्राम बासियो व् विद्द्यालय परिवार की ओर से सम्मान एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

Date :- 06-o8-2019
आज रा0आ0उ0मा0वि0 अऊ में श्री तारासिंह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री गंभीर सिंह व्0शा0शि0 कबड्डी प्रशिक्षक एवं जिलाध्यक्ष शा0शि0संघ के विशिष्ट आतिथ्य में श्री बल्लभ राम शर्मा मानव सेवा समिति अऊ एवं ग्राम बासियो व् विद्द्यालय परिवार की ओर से सम्मान एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 64वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के 17 वर्षीय बालक वर्ग में उप विजेता रही टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो और एक-एक किलो बादाम देकर सम्मनित किया गया साथ ही राज्य स्तर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हाल ही में सम्मनित हुए श्री हरवीर सिंह प्रधानाचार्य का उनकी इस उपलव्धि के लिए समिति व् ग्रामवासियो द्वारा साल एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री तारासिंह, गंभीरसिंह, अतरसिंह कबड्डी प्रशिक्षक, नटवर सिंह प्रदेश महामंत्री शा0शि0संघ द्वारा विचार व्यक्त कर बालको एवं ग्रामवासियो का उत्साहवर्धन किया गया। समिति कोषाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ठकुरी मेंबर, इंद्रपाल, कुशल,सुभाष, अनिल, रामवीर, सत्यपाल भीमसिंह, हरदयाल मेंबर, बृजबिहारी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीमाननीय सांसद भरतपुर श्रीमती रंजिता कोली और पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार जवाहर सिंह बेडम द्वारा उत्कृष्ट समाज सेवा कार्यो के लिए संस्था अद्द्यक्ष श्री लक्ष्मण शर्मा को आज डीग में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया

Date :- 22-o9-2019
माननीय सांसद भरतपुर श्रीमती रंजिता कोली और पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार जवाहर सिंह बेडम द्वारा उत्कृष्ट समाज सेवा कार्यो के लिए संस्था अद्द्यक्ष श्री लक्ष्मण शर्मा को आज डीग में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया एवं संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की! यह आप सभी के संस्था के प्रति प्यार और सहयोग का सम्मान है और प्रभु और गुरु की कृपा

 

श्रीसंस्था अध्यक्ष श्री लक्ष्मण शर्मा ने समाज सेवी संस्था लूपिन के कार्यकारी निदेशक श्री सीताराम जी गुप्ता से मुलाकात की

Date :- 29-o9-2019
संस्था अध्यक्ष श्री लक्ष्मण शर्मा ने समाज सेवी संस्था लूपिन के कार्यकारी निदेशक श्री सीताराम जी गुप्ता से मुलाकात की व समाज सेवा के सम्बंध चर्चा की ओर उनके द्वारा किये जा रहे ग्रामीण विकास कार्यो के लिए उनका सम्मान किया।

 

 

गौ वंश के लिए बोरिंग करवा कर पानी की व्यवस्था की एवं जन सहयोग से चारे की व्यवस्था करवाने में संस्था सदशयो ने योगदान दिया।

Date :- 30-10-2019
मढेरा रुंध में गौ वंश के लिए बोरिंग करवा कर पानी की व्यवस्था की एवं जन सहयोग से चारे की व्यवस्था करवाने में संस्था सदशयो ने योगदान दिया।

 

 

 

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश जी को इष्ट श्री बांके बिहारी जी की तश्वीर भेट कर सम्मान किया और समाज सेवा के कार्यो के लिए चर्चा की।

Date :- 30-10-2019
संस्था अद्द्यक्ष श्री लक्ष्मण शर्मा द्वारा समाज सेवी एवं संस्था के सदस्य भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश जी को इष्ट श्री बांके बिहारी जी की तश्वीर भेट कर सम्मान किया और समाज सेवा के कार्यो के लिए चर्चा की।

 

 

 

 

 

विकास बोर्ड (राज्य मंत्री) राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री जबाहर सिंह बेढम द्वारा अपने निवास पर आमंत्रित कर संस्था अध्यक्ष श्री लक्ष्मण शर्मा जी से मुलाकात की साफ़ा बांधकर सम्मान किया

Date :- 30-10-2019
विकास बोर्ड (राज्य मंत्री) राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री जबाहर सिंह बेढम द्वारा अपने निवास पर आमंत्रित कर संस्था अध्यक्ष श्री लक्ष्मण शर्मा जी से मुलाकात की साफ़ा बांधकर सम्मान किया और समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो को सराहा व ग्रामीण क्षेत्र के विकास कके लिए संस्था का उत्साहवर्धन किया।
 

 

 

 

श्री बल्लभराम शर्मा मनाव सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा को संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया।

Date :- 30-01-2020
मित्र भारत समाज संस्था द्वारा एक कार्यकृम में श्री बल्लभराम शर्मा मनाव सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा को संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया।
 

 

 

 

विधवा की बेटी की शादी में दी आर्थिक सहायता:-

Date :- 30-01-2020
श्री बल्लभ राम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा डीग साद मोहल्ला निवासी स्व0 मूलचंद जाटव की विधवा श्रीमती शांति देवी की पुत्री नेहनी के विवाह के लिए सहायता स्वरूप 5100 रु0 का चैक भेट किया। संस्था के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि साद मोहल्ला निवासी श्री मूलचन्द जाटव की मृत्यु काफी समय पूर्व हो गई थी कुछ समय बाद इनके पुत्र की भी मृत्यु हो चुकी है इनकी विधवा शांति देवी मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है इस परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है इस बात का पता जब संस्था को चला तो आज संस्था के कार्यकर्ताओ ने शांति देवी के घर पहुच कर बेटी के विवाह के लिए सहायता राशि उपलव्ध करवाई। इस अवसर पर श्री अमरनाथ गुप्ता, ललित तिवारी, राजेश चंसोरिया, डीग रमेश शर्मा, ठाकुरी जादोन्न, सुभाष, मुकेश हेमेंद्र, महेंद्र केदार सैन अऊ मौजूद रहे।

BRS Manav Seva Samiti

Skip to content