News

आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर हमारी संस्था श्री बल्लभ राम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा करोना काल में किए गए सेवा कार्यों के लिए मुझे संस्था अध्यक्ष के नाते भरतपुर की मान. सांसद श्रीमती रंजिता कोली, भरतपुर के यशस्वी भाजपा ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर शैलेश सिंह, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार श्री जवाहर बेढ़म जी, राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री श्री महेंद्र जाटव जी व अन्य ज़िला और प्रदेश स्तर के गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया!
हमने अपने द्वारा किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख किया जो निम्न प्रकार है!
1. BDO पंचायत समिति डीग को 31000/- राशि का cheque राशन वितरण के लिए दिया
2. BDO पंचायत समिति डीग को 10000/- राशि का cheque Corona warriors और Quarantine center को hand Sanitier और hand globes के लिए दिया
3. BDO पंचायत समिति डीग को 55000/- राशि का पुनः cheque राशन वितरण के लिए दिया
4. 500 face mask market के बने और 6500 face mask hand made कुल 7000 face mask वितरित किए! इनमें से लगभग 500 face mask schools और Quarantine centers को पंचायत समिति डीग के माध्यम से वितरित कराए
4. लगभग 1000/- खाने के पैकेट community किचन के माध्यम से बाँटे गए
5. कुल 150 निर्धारित राशन किट अप्रवासी मज़दूरों, मंडल में बहुत ही गरीब, दिव्यांग और बेसहरा लोगों को बाँटे जिसमें 15 दिन का पूर्ण राशन था
6. 2000 लोगों को immunity वर्धक गिलोय का काढ़ा पिलाया
7. Deeg के समस्त पत्रकार और मीडिया के भाइयों जो की Corona warriors ही हैं और उनका योगदान अदभुत है उनको 20 PPE kit जिसमें Facemask, hand gloves, Cap, hand Sanitiser था उपलब्ध कराया
8. लगभग 10 Corona warriors को धन्यवाद पत्र प्रदत्त किए गए
9. 1000 three ply face masks donated to Bharatpur MP smt Ranjeeta Koli ji to distribute in public 10. Face mask का प्रयोग क्यों किया जाए इस पर जन साधारण से लगातार सम्पर्क और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
11. गौशाला में गौ सेवा के लिए 41 क्विंटल चारा उपलब्ध कराया और बंदर आदि पक्षियों के लिए खाने की व्यवस्था कराई
12. Narayan Seva Sansthan Udaipur जो जन सेवा और दिव्याँग की seva में सदैव तत्पर हैं उनको 5100 Rs की सहायता राशि भेजी
13. PM Care fund में लगभग 600 कार्यकर्ताओं को जोड़कर अभी तक 2,10,000 Rs की राशि donate कराई
14. PM care fund mein संस्था से 31000/- Rs  का योगदान दिया
15. राजस्थान police भरतपुर के जवानों को खाने पीने और करोना किट की लिए 15000/- Rs की आर्थिक सहायता अतिरिक्त police अधीक्षक भरतपुर कार्यालय को प्रदान की और लम्बे समय तक इम्यूनिटी वर्धक काढ़ा पिलाया
इस अवसर पर सभी ने मान. प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरणादायी उदबोधन सुना और “सेवा ही संगठन” के मंत्र के साथ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जन मानवी की सेवा का संकल्प दोहराया!
संस्था को दिए इस सम्मान के लिए भाजपा के प्रदेश और ज़िला संगठन का हार्दिक आभार और सभी देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद
समिति के सभी सम्मानित सदस्यों और पदाधिकारियों का इस अवसर पर अपनी सेवा और सहयोग देने के लिए ह्रदय से आभार और धन्यवाद

आज श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति का पांचवा स्थापना दिवस समारोह सेवा निव्रत आई ए एस श्री किशन सिंह अटोरिया जी की अध्यक्षता, राज0 कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष व भाजपा भरतपुर के जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा श्री जबाहर सिंह बेढंम पूर्व मंत्री राज. सरकार के विशिष्ट आतिथ्य में संस्था के प्रधान कार्यालय ग्राम अऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मा सरस्वती व स्व0श्री बल्लभराम शर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पन व दीप प्रज्वलन कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण शर्मा द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का माला स्वाफ़ा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया। साथ ही श्री लक्ष्मण शर्मा द्वारा संस्था का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विगत पांच वर्षों में संस्था द्वारा समाज के गरीव व बंचित वर्ग के लिए  किये गए सेवा कार्यो व कोरोना काल मे संस्था द्वारा पीड़ित मानवता की सेवार्थ किये गए सेवा कार्यो को बताया। साथ ही भविष्य में और अधिक ऊर्जा से सेवा कार्य करने का संकल्प संस्था कार्यकर्ताओ को दिलाया। स्थापना दिवस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले, जिनके द्वारा किये गए कार्यो व उप्लवधियो से समाज गौरान्वित हुआ है, ऐसी 11 विभूतियों का सम्मान माला व दुपट्टा पहनाकर  एवं प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट कर किया गया! इनमें  मुख्यतः श्री चिराग जेन आई पी एस, डॉ नीरज शर्मा कार्डियोलोजिस्ट, डॉ हिमांशु पारासर, डॉ रमेश इंडोलिया अध्य्क्ष मलखम्ब फेडरेशन ऑफ india, संदीप सिंह राष्टीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी, श्री चंद्रभान शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष अपनाघर सेवा समिति,श्री सुरेंद्र सार्थक व्यंगकार, श्री वृन्दावन मीना व्याख्याता प्रर्यावरणविद श्री विनोद शर्मा प्राचार्य, श्री भागवत कटारा समाज सेवी, उदय शर्मा उपनिरीक्षक के0रि0पु0ब0 को सम्मानित किया गया। साथ ही 22 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल के वितरण हेतु चयनित कर 4 जनों को ट्राई साइकिल मौक़े पर ही वितरित की गई! संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा न बताया कि शेष 18 जनों को अतिशीघ्र ट्राई साइकिलों का वितरण किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह के अध्यक्ष श्री के0एस0 अटोरिया ने संस्था द्वारा मानव सेवार्थ किये जा रहे सेवा कार्यो की सराहना की व हर संभव मदद का भरोसा दिया! साथ ही मुख्य अतिथि शैलेश सिंह ने कहा कि श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य अतुलनीय है! कोरोना काल के समय में स्वम भी संस्था के संपर्क में रहा हूँ!  मैं संस्था के सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूं व जो भी कार्य में मैं भागीदार बन संकुँ मैं उसे अपना सौभाग्य समझूंगा। डॉ शैलेश ने सभी से समाज सेवा कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया। विशिष्ट अतिथि श्री जबाहर बेढंम ने संस्था द्वारा पीड़ित मानवता की सेवार्थ किये जा रहे संस्था के प्रयासों की सराहना की व अपना आशीर्वाद व मार्गर्दर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत मे संस्था के व0 उपाध्यक्ष श्री किशनो राम शर्मा व सचिव श्री सुभनेश पारासर ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, दूर दराज से पधारे अतिथि व संस्था कार्यकर्ता मौजूद रहे।
http://aawazaapki.com/news-details/12155
https://www.facebook.com/103614998047621/posts/526705902405193/?sfnsn=wiwspmo
https://goo.gl/K25sy1

BRS Manav Seva Samiti

Skip to content